जुलाई बीत रहा है लेकिन अभी तक कई परिषदीय विद्यालयों में चूल्हा नहीं जला है। इससे बच्चे भूखे पेट पढ़ाई करने को मजबूर है। रुपईडीह शिक्षा क्षेत्र के मनोहरजोत ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय मोफिया में ग्राम प्रधान के अड़ियल रवैये से अब तक चूल्हा नहीं जला है।
विद्यालय की नीलम तिवारी, विट्टा सोनकर, सीमा, मालती, राजभवन, घनश्याम, दिलीप कुमार समेत अन्य बच्चों ने बताया कि विद्यालय जब से खुला है तब से खाना नहीं बना है। भोजन न मिलने से बच्चों में रोष है। प्रभारी प्रधानाध्यापक बाबूराम ने बताया कि ग्राम प्रधान को भोजन बनवाने के लिए सात हजार रुपये कन्वर्जन कास्ट दी जा चुकी है लेकिन अभी तक विद्यालय में एमडीएम संचालित नहीं हो सका है। खंड शिक्षा अधिकारी रामराज ने बताया कि एमडीएम में अनियमियता बरते वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।