फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शाखा संगम में दिखी अनुशासन की झलक

Sun, 23 Feb 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अदम गोंडवी मैदान में आयोजित आरएसएस के शाखा संगम में खेलते सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह व अन्य। -
विज्ञापन
गोंडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा संगम कार्यक्रम में रविवार को देशभक्ति, एकता व अनुशासन की झलक दिखी। अदम गोंडवी मैदान में नगर की 24 शाखाओं के 1000 से अधिक स्वयंसेवक एकत्र हुए। विधायक से लेकर छोटे बच्चों ने एक कतार में खड़े होकर देश की अखंडता का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रारंभ में विभिन्न शाखाओं के स्वयंसेवकों ने पंक्तिबद्ध होकर ध्वज प्रमाण किया। इसके बाद खेलों का सत्र शुरू हुआ। वंदे मातरम, भारत माता की जय, हर-हर महादेव के नारों की गूंज दूर तक सुनाई दी। गोविंदम शाखा के सदस्य सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह सहित अन्य स्वयंसेवकों ने विभिन्न खेलों का आनंद लिया। इसमें विधायक एक छोटे स्वयंसेवक के पीछे दौड़ लगाते नजर आए। आजाद शाखा से भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। लक्ष्मी राजनगर शाखा से भाजपा के जिलामंत्री राकेश तिवारी व अन्य मौजूद रहे।
शाखा संगम में शाखा लगाना, खेल, समता, योग एवं आसन, गीत, सुभाषित अमृत वचन, सूर्य नमस्कार, बौद्धिक और चंदन के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। जिला संघ चालक श्रीमान सिंह ने कहा, शाखा संगम में अखंड भारत की झलक देखने को मिल रही है। संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलीराम हेडगेवार इसके मूर्ति संत रूप थे। उन्होंने कहा, लक्ष्य प्राप्ति के लिए पर्याप्त संख्या में व्यक्तियों की आवश्यकता है। अच्छे व्यक्तियों का निर्माण संस्कारों, नियमित अभ्यास व आचरण से होता है। विभाग प्रचारक प्रवीण ने कहा, संघ के शताब्दी वर्ष में प्रत्येक गांव तक शाखा शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। शाखा हमारी कार्य पद्धति की प्रमुख विशेषता है। विश्व कल्याण के लिए हिंदू समाज को जगाना होगा। जिला प्रचारक अनिल, जिला कार्यवाह अश्वनी, जिला सह कार्यवाह रणविजय, नगर कार्यवाह धमेंद्र, सह नगर कार्यवाह वीएन सिंह, नगर संघ चालक राजेंद्र, राघवेंद्र ओझा, अनुपम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें