फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दूसरे पक्ष ने भी चार पर दर्ज कराया फायरिंग का केस

Sun, 23 Feb 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। थाना क्षेत्र के बघईपुरवा परेटा गांव में गोबर फेंकने के विवाद में फायरिंग के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष से भी जानलेवा हमले समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष के चंद्रपाल उपाध्याय ने आरोप लगाते हुए बताया कि गत 20 फरवरी की सुबह सात बजे भाई घर पर बैठे थे। तभी भूमि विवाद व घूर लगाने को लेकर गांव के ही चार लोग आकर अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडा व फरसे से उनके नाती गौतम, भतीजे राजकमल, बहू प्रियंका को पीटा। जयप्रकाश उर्फ पप्पू ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। परिवार के लोगों ने दीवार की आड़ जाकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की वीडियो रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि चंद्रपाल उपाध्याय की तहरीर पर जयप्रकाश उर्फ पप्पू, जगदंबा, विमल व राज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन

लोहे की रॉड व बंदूक की बट से हमला
उमरीबेगमगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के परास पट्टी मझवार निवासी दीपक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात 10 बजे वह दावत से लौट रहे थे। तभी ब्रह्मबाबा स्थान के पीछे हनुमंत सिंह, अजय सिंह, रणधीर सिंह, भूषण सिंह व प्रदीप पांडेय ने गाली देते हुए रोक लिए। रंजिश को लेकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और बंदूक की बट से पीटा। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)
मारपीट का वीडियो वायरल
गोंडा। इटियाथोक के गिगौली गांव में मारपीट मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सादिक के साथ तीनों लोग लाठी-डंडे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मामले में इटियाथोक थाने की पुलिस जांच कर रही है। दरअसल, गिलौली के रहने वाले सादिक अली अपना घर का प्लास्टर करा रहे थे। तभी पड़ोसियों ने मारपीट शुरू कर दी। इटियाथोक इंस्पेक्टर शेषमणि पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें