फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल पहुंचे नशेड़ी युवक ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज (गोंडा)। अपनी ससुराल पहुंचे एक शख्स ने पत्नी को ले जाने के लिए हंगामा खड़ा कर दिया। सास की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने समझा बुझाकर मामले का समाधान कराया। पुलिस के मुताबिक शख्स ने शराब के नशे में धुत होकर ससुराल में पहुंचकर हंगामा मचा दिया। जिसे हिरासत में लेने के बाद हिदायत देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन

दरअसल जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे सिधारी के मजरा सहजाजोत के रहने वाले साधुशरण तिवारी की धानेपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे महा के जोगीजोत गांव में हरिभान दत्त दूबे के यहां ससुराल है। इस समय साधू की पत्नी अपने मायके में रह रही है। बताया जाता है कि नशे में धुत होकर युवक ससुराल पहुंच गया। यह बात ससुरालीजनों को नागवार गुजरी। इस पर युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया और पत्नी को साथ ले जाने की जिद करने लगा। इस पर युवक की सास सीतापति ने डायल 100 को फोन कर मदद की गुहार लगायी। डायल 100 टीम के सीपी डीएन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर टीम के साथ पहुंच कर सबसे पहले उसकी मां को उसके बच्ची को दिलवाया गया उसके पश्चात आरोपी को हिरासत में लिया गया। लेकिन हिरासत में लेते ही आरोपी टूट गया और अपनी हरकतों पर माफी मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें