मसकनवा(गोंडा)। आपसी कहासुनी के बीच गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गये। मामला छपिया थाना क्षेत्र के अगयामाफी गांव का है। थाना प्रभारी श्यामबहादुर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह अगयामाफी गांव में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक पक्ष के झिनकान, राजाराम, सुमन, कौशिल्या व पूजा घायल हो गये।
दूसरे पक्ष के सालिकराम वर्मा, विपिन वर्मा, सीमा वर्मा पुत्री सालिकराम, शिवम, शिवानी पुत्री विपिन वर्मा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया लाया गया जहां विपिन वर्मा को जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शांति व्यवस्था के लिए गांव में फोर्स की तैनाती कर दी गयी है।