फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पोल्ट्री फार्म की जाली में दौड़ाए करंट से बालक की मौत

Tue, 24 Jun 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
लवकुश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
डुमरियाडीह (गोंडा)। वजीरगंज के मझगवां निवासी लवकुश (10) मंगलवार सुबह पेडराही में पोल्ट्री फार्म की जाली में दौड़ाए गए करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मझगवां निवासी ननका देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह 07:30 बजे बेटे रोहित व लवकुश शौच के लिए पेडराही में पोल्ट्री फार्म के पास गए थे। तभी लवकुश बाड़े में झांककर मुर्गियां देखने लगा। बाड़े की जाली करंट दौड़ाया गया था। जिससे लवकुश चपेट में आ गया। रोहित ने शोर मचाया। आसपास कोई नहीं होने से मदद नहीं मिली। इस पर वह भागकर घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी।
परिजन लवकुश को वजीरगंज सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर संतोष मिश्र ने बताया कि लवकुश की मां ननका ने तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बेसुध हुई मां, पिता को दी गई सूचना

लवकुश के पिता किशनलाल दिल्ली में मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी ननका देवी, बेटी ज्योति (15), बेटे रोहित (12) और लवकुश (10) के साथ गांव में रहतीं थीं। लवकुश की मौत से मां ननका बेसुध हो गईं। गांव की महिलाओं ने उन्हें संभाला। पिता किशनलाल को सूचना दी गई है। लवकुश की मौत पर भाई-बहन भी बिलख रहे हैं।
सांड़ से टकराई मुख्य आरक्षी की बाइक, गंभीर

बभनान (गोंडा)। छपिया थाने में तैनात मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह (36) सोमवार रात नौ बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। छपिया बाजार के पास अचानक सामने आए सांड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें छपिया सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि प्रदीप की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें