फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवती से दुराचार की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। दलित महिला को एक युवक ने पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले गया। युवक ने महिला से दुराचार की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। महिला ने कोतवाली मनकापुर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के एक गांव की महिला के अनुसार उनका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। वह घर में अकेली रहती है। रविवार शाम गांव के पास ही महिला भूमि की पटान देखने गई थी। आरोप है कि तभी सुखदेव ने उसे पकड़ लिया और खेत में ले गया। सुखदेव ने दुराचार की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सुखदेव भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें