फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं रखेंगी निर्जल व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। डाला छठ पर्व की शुरुआत सोमवार से होगी। इस दौरान महिलाएं निर्जल व्रत रखकर पुत्र प्राप्ति व पति के दीर्घायु की कामना करेंगी। हालांकि, त्यौहार को लेकर लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं लेकिन प्रशासनिक तैयारी नाममात्र भी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

डाला छठ का पूजन खैरा भवानी मंदिर परिसर स्थित पोखरे व पीएसी लाइंस के पोखरे पर हजारों श्रद्धालु करते हैं। डाला छठ पर्व सोमवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन व्रत रखने वाली महिलाएं बिना नमक की लौकी की सब्जी और चने की दाल खाएंगी। मंगलवार को नहाय खाय होगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रहेंगी। रात में मीठा चावल (खीर) तथा घर में पीसे गए आटे की रोटी ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें