फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की मासूम से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर/गोंडा। लक्ष्मी पूजा देखने शनिवार शाम घर से निकली सात साल की एक मासूम बच्ची को युवक टाॅफी देने के बहाने बहलाकर बगीचे में ले गया। युवक ने उसके साथ दुराचार किया और शोर मचाने पर जमकर पिटाई भी की। बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर युवक भाग निकला। एक महिला ने बच्ची को बगीचे में देखा तो शोर मचाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में महिला थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना धानेपुर क्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय बालिका शनिवार शाम घर से कुछ दूर पंडाल में लक्ष्मी पूजा देखने गई थी। वहां अन्य बच्चों के साथ वह खेल रही थी। आरोप है कि चिड़ियापुर निवासी रज्जन बालिका को टाॅफी देने के बहाने बहलाकर पास के एक बगीचे में ले गया। वहां रज्जन ने बालिका से दुराचार किया। शोर मचाने पर उसकी पिटाई भी की। बालिका को काफी चोटें आईं हैं। पुलिस ने रज्जन को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका का मेडिकल कराया गया। मामले में बालिका के पिता ने महिला थाने में रज्जन के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें