फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कनेक्शन मिले तो अभियंता पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पावर कॉर्पोरेशन के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ निरीक्षण कर शिकंजा कसने के साथ ही अवैध कनेक्शनों को नियमित करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों द्वारा जांच करने पर जिस क्षेत्र में अवैध कनेक्शन पाए जाएंगे उस क्षेत्र के सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अवर अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में भ्रमण करें और विद्युत चोरी पर लगाम लगाएं। इस दौरान अधीक्षण अभियंता ने बताया कि लाइन लॉस को अब कम किया जा चुका है। इस पर डीएम ने कहा कि यह सुधार संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि जर्जर लाइनों को दुरुस्त करने के साथ ही खराब ट्रांसफार्मरों को भी तत्काल बदला जाए। डीएम ने दोनाें खंडों के अधिशासी अभियंताओं को विद्युत चोरी रोकने से संबंधित की गई कार्रवाई की साप्ताहिक समीक्षा सहायक अभियंताओं एवं अवर अभियंताओं के साथ करते रहने और प्रगति रिपोर्ट भी प्रेषित करने का निर्देश दिया है। मौके पर सीडीओ जयंत कुमार दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें