फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी चौराहा/करनैलगंज। तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बुधवार को एक बालक को टक्कर मार दी। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर बस की शीशे तोड़ डाले। बस चालक को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झलियन पुरवा निवासी रंजीत (6) पुत्र कैलाश बुधवार को अपने भाई शिवम के साथ पैदल बाजार से चना लेकर वापस लौट रहा था। गोंडा-लखनऊ रोड पर अहिरौरा चौराहे के पास तेज रफ्तार एक प्राइवेट बस ने रंजीत को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बस लेकर भाग रहे चालक का पीछा किया और कुछ दूरी पर बस को ओवर टेक कर रोक लिया। इस बीच चालक भाग कर खेत में छिप गया। नाराज ग्रामीणों ने बस से सवारियां नीचे उतारने के बाद बस पर पथराव किया। बस के शीशे तोड़ डाले। वहीं, चालक को पकड़कर ग्रामीणों ने पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के भंभुआ पुलिस चौकी इन्चार्ज अर्जुन सिंह भदौरिया ने बताया कि जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें