फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख के जेवर उड़ाए नकदी भी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज/गोंडा। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने 29 हजार रुपये और तीन लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। मामले में थाना तरबगंज में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना तरबगंज क्षेत्र के बेलसर मार्ग पर स्थित कटहा कड़हनपुरवा गांव निवासी हृदयराम मौर्या ने बताया कि शनिवार रात वह परिवार वालों संग छत पर सो रहे थे। कुछ लोग घर के बाहर सो रहे थे। देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने 29 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल के साथ ही एक संदूक पार कर दिया। रविवार सुबह संदूक घर के पीछे 50 मीटर दूरी पर खेत में टूटा पड़ा मिला। हृदयराम के मुताबिक चोरी गए जेवरों की कीमत तीन लाख रुपये है। मामले में थाना तरबगंज में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। सीओ विजय आनंद ने बताया कि तहरीर मिली है। थानाध्यक्ष तरबगंज रमाशंकर सिंह यादव को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें