फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा (ब्यूरो)। घर में घुसकर युवक ने किशोरी से दुराचार किया और उसे धमकी भी दी। किशोरी ने बुधवार को मां को आपबीती बताई। मामले में किशोरी की मां ने बुधवार को महिला थाने में आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की मां ने बुधवार को महिला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 21 अप्रैल की सुबह वह खेत गई थी। बेटा सब्जी खरीदने बाजार गया था। बेटी घर में अकेली थी। आरोप है कि इस बीच पवन उसके घर में घुस गया और बेटी से दुराचार किया। किशोरी की मां ने महिला थाने में पवन के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष नीलम उपाध्याय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें