फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमिशन एचटी लाइन, कई घर रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
उमरीबेगमगंज/गोंडा। बिना परमिशन खींची एचटी लाइन से चार मजरों के कई घर काफी समय से रोशन हो रहे हैं और इसकी जानकारी खुद पावर कॉर्पोरेशन के आला अधिकारियों को भी नहीं है। तीन साल से ये लोग बिना बिल चुकाए बिजली का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। एक किमी. तक यह एचटी लाइन बांस पर खींची गई है। पर इसे किसने खींचा इसकी जानकारी पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों के पास भी नहीं है।
विज्ञापन

भिखारीपुर-सकरौर रिंग बांध के पास स्थित सोनौलीडीह मजरे से मानपुरवा मजरे को जाने वाली पिच रोड बाढ़ग्रस्त क्षेत्र बच्ची माझा को जोड़ती है। इसकी किनारे से अवैध तौर पर एचटी लाइन एक किमी. तक खींची गई है। इससे मानपुरवा, निश्चिंत पुरवा, दृ़गपाल पुरवा, दमरिहनपुरवा के करीब 36 घर भी रोशन हो रहे हैं। बिना बिल चुकाए ये लोग बिजली का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। हैरत की बात यह है कि यहां से हर महीने प्रशासनिक अधिकारियों का काफिला भी गुजरता है। बावजूद इसके आज तक इस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। इस लाइन का इस्टीमेट कब तैयार किया गया और इसे किस ठेकेदार ने खींचवाया, इसकी जानकारी पावर कॉर्पोेरेशन के किसी अधिकारी के पास नहीं है। मानपुरवा में एक टावर के ठीक बगल दो खंभों पर इसके लिए एक 25 केवीए का ट्रांसफार्मर भी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें