फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवानों का ट्रेन में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोरखपुर से मुंबई जा रही कुशीनगर ट्रेन में शनिवार देररात एसएसबी के जवानों ने जमकर हंगामा किया। जवानों ने 36 यात्रियों को ट्रेन से उतारकर उनकी सीट पर कब्जा कर लिया। यात्रियों ने इसकी शिकायत जीआरपी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक के प्रसाद से की। बाद में छूटे यात्रियों को गोरखनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ भिजवाया गया।
विज्ञापन

जीआरपी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक केप्रसाद ने बताया कि शनिवार देर रात कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची तो जनरल बोगी में बैठने के लिए एसएसबी के तकरीबन 12 जवानों ने हंगामा शुरू कर दिया। जवान ट्रेन की जनरल बोगी में पहले से बैठे यात्रियों को उतारने लगे। इसको लेकर यात्रियों की जवानों से कहासुनी भी हुई। जवानों ने जबरदस्ती यात्रियों को नीचे उतार दिया और बोगी के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। एसएसआई के मुताबिक जब वह मौके पर पहुंचे तो ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी थी। जवानों ने ट्रेन से 36 यात्रियों को उतारा था। उन्होंने बताया कि किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। बाद में उन्होंने 36 यात्रियों को गोरखनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें