फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 लाख का ब्योरा गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज/गोंडा। परसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बेलमत्थर के ग्राम निधि खाते से नियमों को दरकिनार कर 27.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। अब इस खर्च का ब्योरा भी नहीं मिल रहा है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने अब ग्राम निधि खाते से धन के आहरण पर रोक लगाने
विज्ञापन

के साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान से जवाब तलब किया है।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामजी तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि करनैलगंज तहसील की ग्राम पंचायत बेलमत्थर में विकास कार्य कराने के लिए राज्य वित्त आयोग व तेरहवें वित्त आयोग से वित्तीय वर्ष 2012-13 व 2013-14 में 34.87 लाख रुपये भेजे गए थे। वहीं, ग्राम पंचायत के पास 5.20 लाख रुपये वित्तीय वर्ष 2011-12 के अवशेष थे। इस तरह ग्राम पंचायत के पास 40.07 लाख रुपये उपलब्ध थे। सहायक विकास अधिकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत के खाते से तीन अप्रैल 2012 से छह नवंबर 2013 तक 27.99 लाख रुपये निकाले गए। अभी तक वित्तीय वर्ष 2012-13 व 2013-14 में खर्च धन का ब्योरा भी ऑनलाइन नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि खर्च धन का ब्योरा ऑनलाइन न कराने पर ग्राम पंचायत बलमत्थर के ग्राम निधि खाते से धन के आहरण पर रोक लगाने के लिए इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक को पत्र भेजा गया है। साथ ही ग्राम प्रधान पदुमनरायन व ग्राम पंचायत अधिकारी कुंवर विजय सिंह गौतम से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही निकाले गए धन का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें