फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने दम तोड़ा, बेटे समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। दवा लेने शुक्रवार सुबह बेटे व पड़ोसी दंपती के साथ जा रही एक महिला को पिकअप ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक पिकअप समेत भाग निकला। महिला के बेटे ने थाना वजीरगंज में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के कर्दा गांव निवासी राम बहादुर (35) अपनी मां सुदामा (65) को साइकिल से लेकर दवा दिलाने शुक्रवार सुबह बालेश्वगंज बाजार जा रहा था। दूसरी साइकिल पर साथ में उसका पड़ोसी लल्लू (40) भी दवा लाने के लिए पत्नी संग जा रहा था। सभी रौजा-टिकरी मार्ग के बंधवा चौराहे से सौ मीटर दूर कोदई बगिया के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। सुदामा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी तीनों घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक पिकअप समेत भाग निकला। सुदामा के बेटे श्याम नारायन ने थाना वजीरगंज में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें