फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर सिविल जज की अदालत का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को अपर सिविल जज, सीनियर डिवीजन प्रथम की अदालत में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि उनके खिलाफ लगे आरोपों की हकीकत सामने आने तक वे इसी तरह उनकी अदालत में न्यायिक कार्य का बहिष्कार जारी रखेंगे। सिविल बार एसोसिएशन सभागार में हुई संयुक्त बैठक में इस बारे में फैसला किया गया।
विज्ञापन

इस बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविचन्द्र त्रिपाठी व सिविल
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कीर्तिचन्द्र श्रीवास्तव ने की जबकि संचालन इन्द्रमणि शुक्ल व दिनेश पाण्डेय ने किया। बुधवार को भी न्यायिक अधिकारी पर बयान देने आई एक युवती के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए वकीलों ने प्रदर्शन किया और काम का बहिष्कार किया था।
बैठक में अधिवक्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि मामला एक न्यायिक अधिकारी से सम्बन्धित है इसलिए जांच का दायरा अपर सिविल जज, सीनियर डिवीजन प्रथम पर लगे आरोपों तक ही सीमित न हो, बल्कि मामले में संबंधित पीड़ित और पुलिस कार्यशैली को भी जांच के दायरे में रखा जाए।
विज्ञापन

बैठक के बाद अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जनपद न्यायाधीश से मिला। उन्होंने इस संबंध में जांच का काम जल्द से जल्द पूरा कराकर प्रकरण की वास्तविकता को उजागर करने की अपील की। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने वकीलों से आए दिन दुर्व्यवहार करने वाले कुछ पीठासीन अधिकारियों का मामला भी उठाया। प्रतिनिधि मंडल में रामकरन मिश्र, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, जीपी मिश्र भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें