फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोेंडा)। रंजिश को लेकर एक युवक पर बुधवार शाम कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। हालांकि, युवक बाल-बाल बच गया। मामले में थाना वजीरगंज में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी राजीव सिंह उर्फ गोपाल ने बताया कि उसकी गांव के ही एक युवक से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। बुधवार शाम राजीव अपने एक साथी से मिलने जा रहा था, तभी तीन युवकों ने गांव के पास ही उस पर फायरिंग कर दी। जिससे वह भागकर गांव के एक घर में छिप गया। मगर हमलावरों ने वहां भी धावा बोल दिया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। थाना वजीरगंज में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप का कहना है कि वह मौके पर गए थे, जांच में पाया गया कि मारपीट हुई है। फायरिंग का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें