फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक इंतजार के बाद लौट गए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के तमाम दावों के बाद भी हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों से चिकित्सक व अन्य कर्मियों के नदारद रहने के कारण ताला लटकने से मरीजों को मन मसोस कर वापस होना पड़ रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी का कहना है कि संबंधित चिकित्सक व अन्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड परसपुर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यौरासी में वैसे तो किसी भी चिकित्सक की तैनाती नहीं है। लेकिन पिछले दिनों मरीजों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए अधिकारियों ने परसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा पर तैनात चिकित्सक डॉ. रेखा सिंह को सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को त्यौरासी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का उपचार करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद भी हालात सुधर नहीं रहे हैं। शनिवार को यहां पर उपचार कराने आयी गुड़िया, बुधराम, रामजस, रानी ने बताया कि वे लोग यहां पर सुबह 10 बजे ही आ गए थे, लेकिन 12 बजे तक यहां पर चिकित्सक के न आने से लोग घर वापस हो रहे हैं। लोगों का कहना था कि डॉक्टर तो दूर अन्य कोई भी स्वास्थ्य कर्मी तक यहां पर नहीं आया, जिससे स्वास्थ्य केंद्र का ताला तक नहीं खुला। प्रधान प्रतिनिधि बबलू मौर्या का कहना है कि चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के न आने की कई बार शिकायत भी की गयी लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें