फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों का 7676 लीटर केरोसिन गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। बाढ़ पीड़ितों को बांटा जाने वाला 7,676 लीटर केरोसिन गायब हो गया है। इसका खुलासा एसडीएम के निरीक्षण के दौरान हुआ। दरअसल, शिकायत पर एसडीएम ने मेसर्स प्रगतिशील ऑयल कंपनी के डिपो पर छापा मारा। इस दौरान आवंटित 12 हजार लीटर केरोसिन के स्टाक की जगह 4324 लीटर केरोसिन ही मिला। एसडीएम ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, ऑयल कंपनी के प्रबंधक का कहना है कि तेल की कालाबाजारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम करनैलगंज अयोध्या प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि करनैलगंज तहसील के 129 कोटेदारों को कस्बे में स्थित मेसर्स प्रगतिशील ऑयल कंपनी से केरोसिन का आवंटन होता है। सितंबर माह में आपूर्ति विभाग ने बाढ़ पीड़ितों को वितरित करने के लिए 12 हजार लीटर केरोसिन का अतिरिक्त आवंटन ऑयल कंपनी को किया था, लेकिन केरोसिन का वितरण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं हो सका। यह केरोसिन ऑयल कंपनी के पास बैलेंस था। उन्होंने बताया कि केरोसिन की कालाबाजारी के साथ ही कोटेदारों को निर्धारित आवंटन से कम तेल देने की सूचना मिली थी, इस पर उन्होंने मंगलवार को मेसर्स प्रगतिशील ऑयल कंपनी के डिपो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डिपो में 4324 लीटर केरोसिन बैलेंस मिला, जबकि 12 हजार लीटर केरोसीन का स्टाक होना चाहिए था। संबंधित तेल डिपो के विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, मेसर्स प्रगतिशील ऑयल कंपनी के प्रबंधक सुनील वर्मा का कहना है कि तेल की कालाबाजारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें