फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दीप पर्व पर सभी को हर ओर खुशी व प्रसन्नता का माहौल लाने का संकल्प लेना चाहिए। बीमारी, गरीबी, अशिक्षा, भ्रष्टाचार मुक्त परिवेश के साथ विकास के नए माहौल का सृजन करना चाहिए, ताकि सभी प्र्रगति के पथ पर आगे बढ़ सकें। ‘अमर उजाला’ ने शहर के प्रबुद्ध व प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की तो लोगों के यह संकल्प निकलकर सामने आए।
विज्ञापन


हर कोई तय करे प्रगति के आयाम
प्रकाश पर्व पर हर ओर सभी के जीवन में प्रसन्नता लाने का प्रयास किया जाए। यह भारतीय संस्कृति व परंपरा का प्रतीक है। खुशियों के इस पर्व को लोग मिलजुल कर भाईचारे के साथ मनाएं। आपसी सौहार्र्द को मजबूती प्रदान करते हुए लोगों को यह कोशिश करनी चाहिए कि प्रकाश पर्व पर हर कोई प्रगति के नये आयाम तय करेें।
-डॉ. रोशन जैकब, जिलाधिकारी गोंडा।

सभी के जीवन में लाएं प्रकाश
दीपावली के पर्व में पूरी भारतीय संस्कृति व परंपरा का समावेश है। तमसो मा ज्योतिर्गमय के संदेश के माध्यम से लोगों को हर एक के जीवन में प्रकाश लाने का संकल्प लेना चाहिए। यह एक ऐसा पर्व है, जो हमें अच्छाई के रास्ते पर चलने की शिक्षा देता है। इसलिए हमें इसी भावना के तहत त्योहार को मनाना चाहिए।
विज्ञापन

नवनीत राणा, पुलिस अधीक्षक गोंडा।

गरीबों को मिटाने का लें संकल्प
दीपावली के दिन हर भारतीय को अशिक्षा, भ्रष्टाचार व गरीबी को जड़ से समाप्त करने का प्रतिज्ञा लेनी चाहिए। ताकि हर भारतवासी एक नए उजाले का संकल्प व्यक्त कर सके। प्रकाश पर्व का उद्देश्य है सभी के जीवन में खुशियां लाना।
- डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्राचार्य एलबीएस कॉलेज गोंडा।
आतिशबाजी से करें परहेज
दीप पर्व पर आतिशबाजी के दौरान निकलने वाला विषैला धुआं हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे सांस सांधी रोग जैसे दमा, एलर्जी, खांसी और क्षय रोग की आशंका बढ़ जाती है। यदि इनमें से किसी को भी इस तरह की बीमारी है तो उन्हें आतिशबाजी से बचना चाहिए। खुद स्वस्थ रहें तथा सभी को सेहतमंद बनाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

- डॉ. रेखा शर्मा, समन्वयक जिला विज्ञान क्लब गोंडा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें