फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.20 करोड़ से अब चमकेंगे नगर क्षेत्र के 87 मोहल्ले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर पालिका गोंडा समेत पांच नगर क्षेत्रों में स्वच्छता की मुहिम को रफ्तार देने के लिए बजट मिला है। पांचो नगर क्षेत्रों के 87 मोहल्लों में स्वच्छता मुहिम में बड़ा बदलाव दिखेगा। कूड़ा प्रबंधन की योजना हर मोहल्ले में लागू होगी और घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य होगा। मोहल्लों में गंदगी नहीं दिखेगी। सफाई कर्मियों की सुरक्षा के लिए संसाधनों का इंतजाम भी होगा। गोंडा और नवाबगंज नगर पालिका के साथ ही खरगूपुर, परसपुर, मनकापुर नगर पंचायतों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर को स्वच्छता से जोड़ा जायेगा। इसके लिए 3 करोड़ 20 लाख रुपये का बजट मिला है।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्रालय ने नगर निकायों को स्वच्छ बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। जिससे केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान को धरातल पर संसाधनों से लैस किया जा सके। केंद्र की तरह प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को साफ-सुथरा करने के लिए लाखों रुपये का बजट जारी किया है। गोंडा की दो नगपालिका के साथ तीन नगर पंचायतों को 3 करोड़ 20 लाख रुपये जारी हुआ है। गोंडा नगर पालिका को स्वच्छता अभियान के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपये का बजट मिला है। इसके अलावा नबाबगंज, खरगूपुर, परसपुर और मनकापुर को स्वच्छता अभियान से सफाई के संसाधन खरीदने के लिए 70 लाख रुपये का बजट मिला है। स्वच्छता की इस योजना से गोंडा नगरपालिका के 27 वार्डो की 1.50 लाख आबादी, नबाबगंज के 25 वार्डो की 18 हाजार आबादी, परसपुर 15 वार्डो की12 हजार, मनकापुर के 10 वार्ड की10 हजार और खरगूपुर के 10 वार्डों की 10 हजार की आबादी को इससे फासदा मिलेगा।
27 वार्डों में स्वच्छता के लिए चलेगा अभियान
शहरी क्षेत्र को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ने के लिए शासन ने बजट आवंटित किया है। जिसमें गोंडा नगरपालिका के 27 वार्डों को इसका लाभ मिलेगा। इन वार्डों में आवास विकास प्रथम व द्वितीय, रानी बाजार, ददुआ बाजार, विष्णुपुरी कॉलोनी, इसमें डोर-टू-डोर कलेक्शन किया जा रहा है और दूसरे मोहल्लों को जोड़ने को लेकर महरानी गंज, बडग़ांव, जिगरगंज, तोपखाना, सुभाषनगर, मेवातियान, राजा मोहल्ला आदि में भी गाड़ियां चलेंगी। वहीं नवाबगंज के 25 वार्डों में पड़ाव पश्चिमी, कहरान मध्य, मुठ्ठीगंज पूर्वी, चांईटोला पूर्वी, पोख्तादरवाजा, बाजपुरवा, रेलवे कॉलोनी, गोलाबाज कंजडाल आदि मोहल्ले शामिल हैं। वहीं खरगूपुर बाजार के 10 वार्ड दर्जी पूर्वी, पुरानी बाजार, दर्जी पश्चिमी, रस्तोगी, पूरे हरवाहन, कटहारिया, लक्षमन, कटहरिया उतरी और मनकापुर के आजाद नगर, शास्त्रीनगर, पटेलनगर, गायत्रीनगर, रफीनगर, सुभाषनगर, भगत सिंह नगर, जवाहर नगर और गांधीनगर वार्डों को इसका फायदा होगा। वहीं परसपुर के 15 वार्डों के चमरटोलिया, आंटा दक्षिणी, राजपुर उत्तरी, नकई पुरवा, मुरावन टोला पश्चिमी, ताले पुरवा, राजा टोला पूर्वी, अंजही मोहल्ला, राजा टोला पश्चिमी, सांई तकिया, राजपुर दक्षिणी, मिश्रन टोला, नौशहरा दक्षिणी, नौशहरा उत्तरी में अभियान चलेगा।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में संसाधनों की कमी अब दूर हो जाएगी। इसके लिए बजट मिल गया है जल्द से एक योजना तैयार कर कार्य किया जाएगा। -विकास सेन, अधिशाषी अभियंता नपाप गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें