फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड से छूटे 85098 लाभार्थी परिवार जोड़े जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आयुष्मान अभियान में जिले ने सूबे में तीसरा स्थान हासिल किया। 75 जनपदों में टाप थ्री में शामिल होने पर जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 85098 लाभार्थी परिवार अभी भी आयुष्मान कार्ड से वंचित हैं, इनके लिए अभियान 16 सितंबर से 30 सितंबर, 2021 तक चलाया जायेगा। उन्होंने वैक्सीनेशन अभियान में मीडिया का सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में इस योजना में 205735 लाभार्थी परिवार हैं। जिसमें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 200559 तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में 5176 लाभार्थी परिवार हैं। अब तक लगभग 240000 आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

10 मार्च, 2021 से 24 मार्च, 2021 तक आपके द्वार आयुष्मान अभियान चलाया गया था, जिनमें लगभग 73000 लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। इस अभियान से जनपद गोंडा सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड जारी करने वाले जनपदों में तृतीय स्थान पर रहा।
जनपद में अभी भी 85098 लाभार्थी परिवार ऐसे हैं, जिनके एक भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका है। ऐसे परिवारों को लक्षित करके आपके द्वार आयुष्मान 2.0 अभियान दिनांक 16 सितम्बर 2021 से 30 सितंबर 2021 तक चलाया जाएगा।
आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया नि:शुल्क होगी। पूर्व में लाभार्थी को रू.30 का शुल्क देना पड़ता था। मुख्यमंत्री की घोषणा के अधीन जनपद में 22576 भवन एवं संनिर्माण में संलग्न पंजीकृत श्रमिकों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में शामिल किया गया है।
इनके भी आयुष्मान कार्ड इस अभियान में बनाये जायेंगे। अब तक लगभग 1700 श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाकर जनपद गोंडा प्रदेश में द्वितीय स्थान पर है। डीएम ने बताया कि लाभार्थियों को कैम्प की सूचना आशा बुलावा पर्ची के माध्यम से देंगी। लाभार्थियों की सूची ग्रामपंचायतों में चस्पा की जाएगी।
लाभार्थियों को अपने साथ पीएम लेटर/सीएम लेटर/ राशन कार्ड/ श्रमिक पंजीकरण तथा आधार कार्ड लाना होगा। आयुष्मान भारत योजना से चिन्हित लाभार्थी परिवार को गंभीर रोगों की चिकित्सा के लिए 5 लाख प्रति वर्ष नि:शुल्क सहायता प्रदान की जाती है। जनपद गोंडा में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कुल 8 निजी तथा 19 सरकारी अस्पताल चिन्हित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें