फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मखौड़ा को रवाना हुई 84 कोसी परिक्रमा

Thu, 12 May 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
यात्रा करते साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवाबगंज के डीएवी इंटर कॉलेज में बुधवार को रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार की सुबह चौरासी कोसी परिक्रमार्थियों का जत्था परिक्रमा यात्रा के 20वें दिन हनुमान मंडल के प्रमुख सुरेंद्र सिंह व महंत गयादास की अगुवाई में पुन: मखौड़ा के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन


यह 84 कोसी परिक्रमा यात्रा बस्ती के मखौड़ा से शुरू की गई थी। कस्बे से परिक्रमा यात्रा के रवाना होने से पहले भाजपा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री तथा रामकृपाल सिंह ने डीएवी कॉलेज में पहुंच कर परिक्रमा में शामिल साधु-संतों व श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

उसके बाद परिक्रमा दल रेहली के लिए रवाना हो गया। रेहली गांव में परिक्रमार्थियों के लिए दोपहर का भोजन तथा विश्राम की व्यवस्था की गई है। यहां विश्राम के बाद सायंकाल दल मखौड़ा के लिए कूच कर जाएगा।
विज्ञापन


धवार को रात्रि विश्राम के दौरान कटरा कुटी धाम के महंत चिन्मयानंद जी महराज ने पहुंच कर सत्संग कथा का आयोजन कर चौरासी कोसी परिक्रमा के महत्व पर प्रकाश डाला।

परिक्रमार्थियों को जिले की आखिरी सीमा तक पहुंचाने के लिए भाजपा नेता वेदप्रकाश दुबे, अशोक गुप्ता, बाबूलाल शास्त्री, विजयशंकर मिश्रा, जगदंबा गुप्ता, हिंयुवा के शारदाकांत पांडेय, विहिप के गोविंद शाह, रामशंकर शर्मा तथा धर्मेंद्र पांडेय सहित सैकड़ों लोग साथ में गए। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें