बीते दिन मां बाराही देवी के दर्शन करने के बाद चौरासी कोसी परिक्रमा में शामिल संतों व श्रद्धालुओं ने मंगलवार को सुबह डिक्सिर में पड़ाव डाला। यहां देव स्थानों के दर्शन कर परिक्रमा यात्रा बेलसर के अमदही गांव पहुंची। जहां दोपहर विश्राम के बाद परिक्रमार्थियों का जत्था नवाबगंज के लिए रवाना हो गया।
घाघरा और टेढ़ी नदी के किनारे बसे तुलसीपुर माझा गांव में मंगलवार की शाम यह यात्रा पहुंच गई। यहां पहलवान सिंह की चक्की पर आसपास के ग्रामीणों ने साधु-संतों का जोरदार स्वागत किया।
विश्व हिंदू परिषद के रामशंकर शर्मा, सतीशचंद्र पांडेय, गोविंद शाह ने परिक्रमार्थियों की सेवा में अपना समय व्यतीत किया। विहिप के शरद पांडेय ने बताया कि मंगलवार की रात साधु व श्रद्धालु नवाबगंज के डीएवी इंटर कॉलेज में विश्राम करेंगे।
रिक्रमा प्रभारी विहिप के संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विलुप्त हो रही परिक्रमा की संस्कृति को जागृत करने में संतों की महत्वपूर्ण भूमिका है।