फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दावत खाने के बाद 73 और हुए बीमार, पहुंचे अस्पताल

Tue, 29 Oct 2024 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बेलसर सीएचसी में एक ही बेड पर भर्ती तीन मरीज। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। बेलसर के जबरनगर तिवारी पुरवा में जन्मदिन में दावत के बाद फूड पॉयजनिंग की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को 73 नए मरीजों को बेलसर व तरबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इतनी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने के चलते सीएचसी में जगह नहीं बची। एक-एक बेड पर तीन से चार मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं, सोमवार को भर्ती हुए मरीजों में से 36 को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जबरनगर तिवारी पुरवा निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य अनंतराम के पोते व ओमनारायण के बेटे साहिल का शनिवार को 7वां जन्मदिन समारोह था। जिसमें गांव के लोग व रिश्तेदारों को दावत में बुलाया गया था। शनिवार देर शाम खाना खाने के बाद रविवार सुबह से कई लोग उल्टी-दस्त व बुखार की चपेट में आकर बीमार हो गए। सूचना पर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 37 मरीजों का प्राथमिक उपचार किया, जबकि 39 मरीजों को बेलसर व तरबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया था। इनमें से 36 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। दो मरीज बेसलर सीएचसी में पहले से भर्ती हैं।
वहीं, दावत में गए अन्य लोगों की भी मंगलवार को तबीयत बिगड़ने लगी। ये सभी उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। इससे एक बार फिर गांव में एंबुलेंस के सायरन गूंजने लगे। 46 मरीजों को बेलसर सीएचसी और 27 को तरबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण सीएचसी में बेड भर गए। एक-एक बेड पर तीन से चार मरीजों को भर्ती कराना पड़ा। बेलसर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सतपाल सोनकर ने बताया कि मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

बेलसर सीएचसी में दूसरे दिन आशा (23), गीता (38), पंचम (30), लालता प्रसाद (30), रूपा (23), अभिषेक (8), अनूप (11), रीता (32), माधुरी (33), विट्टा (38), गीता (30), संध्या (08), अनूपा (10), मंजू (8), आयुष (3), अनुज (12), रीना (18), सुमन (23), आरती (27), किरन (12), कृष्णा (5), सुहानी (8), किशन (8), जयराम (40), दिनेश (25), सियाराम (38), रामदीन (60), सौरभ (11), राजित राम (38), रेनू (32), लल्ली (23), पिंटू (18), राम लाल (50), राज (12), प्रहलाद (35), प्रदीप (30), जानवी (12), गौरी (19), मोनिका (18) आरती (30), सुनैना (12), घनश्याम (30), अनंतराम (50), राम लौटन (40) व रमेश (30) को भर्ती कराया गया है। वहीं, तरबगंज सीएचसी में रूपा (14), गुंजन (12), अर्जुन (11), शिवा (15), गोलू (08), प्रिंस (10), चंदन (10), गुलशन (18), कुलदीप (20), कोमल (24), पूजा (19), पूजा (18), मानसी (35), दिव्यांशु (07), हिमांशु (04), रीता (35), आंचल (12), मीरा (30), रियांश (05), मान्या (04), लक्ष्मी (21), गुंजन (15), क्षमा (11), करुणा (13), राम कृपाल (34), चांदनी (14), राधेश्याम (17) शामिल हैं। इसमें करुणा (13), आंचल (12) को फिर से सीएचसी लाना पड़ा।
जन्मदिन की दावत में बने खाने के कुछ अवशेष सोमवार को एफएसडीए टीम के हाथ लगे। जिनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। खाने में प्रयोग हुए सरसों तेल, रिफाइंड, सब्जी मसाला व सोडा का सैंपल लेने के साथ ही किराने की जिस दुकान से सामान खरीदा गया था, वहां से भी नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त अजीत मिश्र की अगुवाई में टीम देर शाम तक जुटी रही।
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि बेलसर के जबरनगर तिवारी पुरवा में कंट्रोल रूम से संक्रामक रोग सेल की टीम के साथ ही सीएचसी की स्वास्थ्य टीम भेजी गई है। गांव के हर घर में ओआरएस का घोल व क्लोरीन की गोली बांटी गई है। सभी मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें