फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वृद्धा पेंशन और किसान सम्मान निधि के 72 हजार रुपये हड़पे

Fri, 11 Sep 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर। अचलापुर सानी गांव की एक वृद्ध महिला ने सीएससी संचालक पर खाते से वृद्धावस्था पेंशन और पीएम किसान सम्मान निधि के 72 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने सीएससी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव निवासी कलावती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अनपढ़ है। आरोप है कि गांव निवासी संतोष शुक्ल ने उन्हें बहला-फुसलाकर गांव में स्थित अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर बुलाया और उनके डाकखाना के खाते में अपना मोबाइल नंबर लिंक कर दिया। वर्ष 2023 से उनके खाते में वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की रकम आने लगी।
आरोप है कि वह जब भी ग्राहक सेवा केंद्र पर अंगूठा लगाकर खाते का बैलेंस चेक कराने जातीं तो संतोष रकम नहीं आने की बात कहकर उन्हें लौटा देता था। इसी दौरान उनके खाते से 72 हजार रुपये निकाल लिए। इसमें करीब 25 हजार रुपये मोबाइल फोन से यूपीआई बनाकर निकालने और शेष रकम अंगूठा लगवाकर निकालने का आरोप है। प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें