फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटर तोड़कर गारमेंट्स की दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास दुकान में एक लाख की चोरी
विज्ञापन


गोंडा। पहाड़ापुर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित रेडीमेड की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने 27 हजार नगदी व 80 हजार के कपड़े लेकर फरार हो गए।

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पहाड़ापुर गांव निवासी भूपेश मिश्र ने बताया कि वह पहाड़ापुर पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर पहाड़ापुर चौराहे के असरना रोड पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान चलाता है।
विज्ञापन


भूपेश के मुताबिक हर रोज की तरह शुक्रवार की देर शाम को वह दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था। शनिवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान के शटर का ताला टूटा मिला।

भूपेश ने बताया कि दुकान में रखी 27 हजार नगदी व 80 हजार के कपड़े चोर लेकर फरार हो चुके थे। भूपेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामले में भूपेश मिश्र ने थाना कटरा बाजार में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


चोरी की सूचना पर सीओ करनैलगंज जटाशंकर राव ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। कोतवाल कटरा बाजार दद्दन सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें