फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड भारत दिवस पर विहिप ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
अखंड भारत दिवस पर विहिप ने निकाला जुलूस
विज्ञापन



गोंडा। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखंड भारत दिवस मनाया।


मालूम हो कि, 14 अगस्त 1947 को अखंड भारत के विभाजन के दिवस को विहिप व बजरंग दल अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में मनाता है।


बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नगर में मशाल जुलूस निकालकर भारत को पुन: अखंड बनाने का संकल्प दोहराया।


रामलीला मैदान में मंगलवार शाम कार्यकर्ता एकत्र हुए और हाथ में तिरंगा, भगवा ध्वज व मशाल लेकर नारे लगाए- सौगंध है भारत माता की भारत अखंड बनाएंगे।


जुलूस चौक बाजार, पुरानी सब्जीमंडी, एकता तिराहा, भरत मिलाप चौराहा, पीपल तिराहा, ठठेरी बाजार होते हुए गुड्डूमल चौराहा, इनकैन चौराहा, कचहरी रोड, सगरा तालाब होते हुए पुन: रामलीला मैदान पहुंचा।


इस मौके पर राकेश वर्मा गुड्डू, ओमप्रकाश सोनी, भरत गिरि, आदर्श श्रीवास्तव, सूरज मोदनवाल, गोविंद मिश्र, रत्नेश मिश्र आदि मौजूद रहे।


वहीं, खरगूपुर के पुरानी बाजार स्थित हिंदू धाम में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद ने अखंड भारत दिवस मनाया। इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष राजकुमार शुक्ल ने देश के विभाजन के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर धर्मेंद्र मिश्र, वेदप्रकाश गुप्ता, ललित मोहन तिवारी, राकेश जाट, शिवकुमार मिश्र, रामसमुझ साहू, राम करन तिवारी, सुरेश मिश्र, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें