फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी,मेरठ,आगरा,सहारनपुर ने दी सेमीफाइनल में दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी,मेरठ,आगरा,सहारनपुर सेमीफाइनल में
विज्ञापन


गोंडा। बुधवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय महिला ओपेन कबड्डी प्रतियोगिता का क्वाटर फाइनल खेला गया। विभिन्न मंडलों से आई टीमों के बीच 11 मैच हुए।

इसमें वाराणसी, मेरठ, आगरा व सहरानपुर की टीमों ने प्रतिद्वंदी टीमों को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। गुरुवार को इनके बीच सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन


दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला कबड्डी ओपेन प्रतियोगिता के दूसरे दिन गोरखपुर ने देवीपाटन को 33-23, मेरठ ने मिर्जापुर को 44-17,सहारनुपर ने अलीगढ़ को 33-04 से हरा दिया जबकि बरेली व मुरादाबाद 21-21 रन बनाकर बराबर रहे।

इसके बाद इलाहाबाद ने देवीपाटन मंडल को 33-19, मेरठ ने आजमगढ़ को 47-14 व आगरा ने इलाहाबाद को 26-22 से हरा दिया। इसके बाद क्वाटर फाइनल खेला गया जिसमें वाराणसी ने इलाहाबाद को 39-10 से,मेरठ ने बरेली को 45-12 से,आगरा ने कानपुर को 37-10 से व सहारनुपर ने आजमगढ़ को 19-01 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

क्रीड़ा अधिकारी नसरीन बानो ने बताया कि सेमीफाइनल में पहुंची वाराणसी, मेरठ, आगरा व सहरानपुर गुरुवार को फाइनल में पहुंचने के लिए एक दूसरे से भिडे़गी। इसके बाद शेष बची दो टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान अंतराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट सोनियाकुमारी के अलावा मो.अकरम, रामप्रसाद पाल, पीके पांडेय, कोपेंद्र, कमलेश, हृदयेश,धीरज का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में लईक आलम, संजय सिंह,मेंहदी,मैन मिश्र का भी सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें