फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करें योग, रहें निरोग

विज्ञापन
विज्ञापन
करें योग, रहें निरोग
विज्ञापन

महर्षि पतंजलि की धरती से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
शहर के वेंकटाचार्य क्लब में हुआ योगासन
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की धरती से लोगो को करें योग रहे निरोग का संदेश दिया गया। मंडल मुख्यालय पर वेंकटचार्य क्लब परिसर में बने महर्षि पतंजलि स्पोर्टस काम्पलेक्स में आयोजित योग शिविर में पहुंचकर लोगों ने योग के जरिए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया। शिविर में मौजूद अफसरों समेत स्थानीय लोगो को भाजपा के कैसरगंज सांसद ने योगासनों का अभ्यास कराया और स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

शहर के वेंकटाचार्य क्लब परिसर में बने महर्षि पतंजलि स्पोर्टस काम्पलेक्स में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैसरगंज सीट से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह, मण्डलायुक्त एसवीएस रंगाराव, डीएम जेबी सिंह, सीडीओ दिव्या मित्तल सहित पूरे प्रशासनिक अमले ने योगाभ्यास किया। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इस योग शिविर में जिला प्रशासन के अफसरों के साथ शिविर में मौजूद आम जनमानस को प्राणायाम, शीर्षासन, सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम समेत योग की विभिन्न क्रियाओं की जानकारी दी व उसके फायदे गिनाए। सांसद ने एक कुशल प्रशिक्षक की तरह लोगों को योगासनों का अभ्यास कराया और उन्हे स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के टिप्स दिए। मुख्यालय पर आयोजित इस योग शिविर का सजीव प्रसारण भी किया गया। योग कार्यक्त्रस्म में डीजीसी राजस्व केपी सिंह व डॉ. नीलू ने भी लोगो को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। शिविर में जिला जज साधना रानी ठाकुर, एसपी उमेश कुमार सिंह, विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी, एसीजेएम गरिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक हृदयेश कुमार, अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल शीतला प्रसाद तिवारी, जेडीसी देवीपाटन मण्डल, डीएफओ टी. रंगाराजू, सीआरओ अरूण कुमार शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट जगदीश सिंह, एडी बेसिक एमपी सिंह, पीडी डीआरडीए वीरपाल, बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय, सहायक निदेशक सूचना हंसराज समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने प्रतिभाग किया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें