फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घर-घर दस्तक देकर बीमारों की सूची बनाएंगे 7000 कर्मी

Sun, 01 Oct 2023 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। 'बुखार में देरी पड़ेगी भारी' स्लोगन के साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज मंगलवार से किया जाएगा। 16 से 31 अक्तूबर तक घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्य टीमें बीमार लोगों की सूची तैयार करेंगी। अभियान में 11 विभागों के सात हजार कर्मी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

बदलते मौसम के कारण जिले में बुखार पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हर घर में किसी न किसी को तेज बुखार आ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए कमर कस ली है। स्वास्थ्य विभाग की करीब 3,404 आशा कार्यकर्ता, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग विभाग की 3,121 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अलावा पंचायतीराज विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, कृषि, सिंचाई, उद्यान सहित 12 विभागों के कार्यकर्ता संचारी रोगों के खिलाफ अभियान चलाएंगे। इस बार दिमागी बुखार व संचारी रोगों से पीड़ित मरीजों की स्क्रीनिंग करने के अलावा उनके उपचार की तत्काल व्यवस्था की जाएगी।
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि मंगलवार को डीएम नेहा शर्मा हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत करेंगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीमारी के हाई रिस्क क्षेत्रों की सूची तैयार की जाएगी। इन क्षेत्रों में विशेष सफाई का अभियान चलाया जाएगा। चूना व मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव करने, खुली नालियों को ढंकने व जलभराव खत्म करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें