जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रथम चरण के पंचायत चुनाव में निगरानी के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। जिले की करनैलगंज तहसील क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पद की 13 व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 319 सीटों के लिए चुनाव कराया जाना है।
पंचायत चुनाव में कोई गड़बड़ी न होने पाए, इसकी निगरानी के लिए नौ जोनल और 66 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
प्रशासन ने इन स्पेशल मजिस्ट्रेटों के नाम, पद के अलावा इनके मोबाइल नंबरों को चुनाव कार्य में लगे कर्मियों को भी उपलब्ध करा दिया है।
मजिस्ट्रेटों की यह टीम किसी भी मतदान केंद्र व मतदान बूथ पर गड़बड़ी न हो, इसके लिए वह क्षेत्र में भ्रमण पर रहकर निगहबानी करेगी।
ये हैं जोनल मजिस्ट्रेट और उनका तैनाती क्षेत्र
ब्लॉक जोन -अधिकारी का नाम -मोबाइल नं.
हलधरमऊ पुलिस चौकी बालपुर राजेंद्र सिंह 9473942717
हलधमऊ पहाड़ापुर अभिराम वर्मा 8273897641
परसपुर डेहरास शशि प्रकाश शुक्ला 9415173522
परसपुर परसपुर थाना सतीश चंद्र वर्मा 9415559639
परसपुर पुलिस चौकी पसका दिलीप कुमार 9450071853
करनैलगंज कस्बा करनैलगंज आरसी वर्मा 9415149191
करनैलगंज पाल्हापुर आरके सिंह 9473942581
कटराबाजार वीरपुर कटरा राजबहादुर सिंह 9984012460
कटराबाजार दुबहाबाजार राजेश कुमार 8765980586
जिला प्रशासन ने शांति पूर्ण ढंग से पंचायत चुनाव कराने के लिए प्रथम चरण के मतदान वाले दिन की निगरानी में 66 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की।
मतदान के दिन कहीं भी गड़बड़ी होने, किसी दबंग की ओर से मतदाता व उम्मीदवार, कर्मचारी को धमकी दी जाती है, तो लोग सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को सीधे फोन पर सूचना दे सकते हैं।
जिला प्रशासन भी मतदान के दिन के हालात की जानकारी किसी भी समय पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट से ही लेगा, ताकि गड़बड़ी व बवाल होने पर तुरंत कार्रवाई कर स्थिति सामान्य की जा सके।
इस बाबत एडीएम/जिला उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। मतदान के दिन ये अफसर निगरानी करेंगे।