फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में 63 और कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बीते कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट देखी जा रही थी लेकिन गुरुवार को आई रिपोर्ट में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गई। शहर के विभिन्न मोहल्लों में 22 समेत जिले में कुल 63 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3830 हो गई है।
विज्ञापन

शहर के राधाकुंड, आवास विकास कॉलोनी, मालवीय नगर, फलाहारी बाबा व अकेलवा समेत कई जगहों पर कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। वहीं सीएचसी नवाबगंज में 5 और सीएचसी बभनजोत में 1 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले के दो लोगों की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है। ऐसे में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 47 पहुंच गई है। गुरुवार को कुल 22 लोग ठीक हुए हैं। अब जिले में कुल 369 कोरोना के एक्टिव केस हैं। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमितों की पड़ताल की जा रही है। मोबाइल से टीमें सभी कोरोना संक्रमितों का हाल ले रही हैं। मौजूदा समय में कोविड अस्पताल में ही 16 लोग भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें