फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 63 बैंक शाखाओं ने नहीं दिया एक भी कर्ज

Thu, 10 Sep 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष ऋण वितरण की धीमी रफ्तार को लेकर बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में हुई समीक्षा बैठक में 63 बैंक शाखाओं की प्रगति शून्य मिली। जिले की 245 बैंक शाखाओं में इन 63 शाखाओं ने अब तक एक भी ऋण स्वीकृत या वितरित नहीं किया है। इस पर अधिकारियों ने शाखा प्रबंधकों से जवाब-तलब करते हुए सितंबर में प्रगति सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त श्रम एवं रोजगार जनार्दन प्रसाद, उपायुक्त उद्योग बाबू राम और जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक विनोद कुमार तिवारी ने शून्य प्रगति वाली शाखाओं के प्रबंधकों से कम ऋण वितरण का कारण पूछा। कुछ प्रबंधकों ने धनराशि की उपलब्धता और पहले की तुलना में अधिक ऋण वितरण का हवाला दिया, जबकि कुछ ने लापरवाही स्वीकार की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सितंबर में प्रगति नहीं सुधरी तो संबंधित शाखाओं की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें