क्षेत्र पंचायत की बैठक में चार करोड़ का प्रस्ताव पास
मसकनवा (गोंडा)। क्षेत्र पंचायत समिति छपिया की बैठक ब्लाक मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को हुई। बैठक में विकास कार्यों के लिए चार करोड़ का प्रस्ताव पास किया गया।
बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख छपिया बिंद्रा प्रसाद शुक्ला और संचालन रवि जायसवाल ने किया। बैठक में वीडीसी सदस्य की शिकायत पर बीडीओ ने सचिव को कारण बताओ नोटिस दिया है।
बैठक में शीतलगंज द्वितीय के बीडीसी रामप्रकाश वर्मा ने सूचना न मिलने की शिकायत बीडीओ छपिया से की। बैठक की शुरुआत पिछले बैठक मे प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा से हुई।
मनरेगा योजना के क्रियान्वयन के लेबर बजट एवं कार्ययोजना का चयन अनुमोदन कार्यवाही, चतुर्थ राज्य वित्त प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, विधवा एवं वृद के साथ ही मनरेगा के तहत तीन करोड़ और एक करोड़ रूपये चतुर्थ और चौदहवां राज्य वित्त के अंतर्गत कार्य योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश शुक्ल ने रानीजोत में सीसी रोड़ खडंजा, परसा उदयकर मिट्टी पोखरा निर्माण पुलिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख शैलेन्द्र पांडेय ने खडंजा नाली, सरदार मनमीत सिंह ने खांलेगाव में पोखरा का सौन्द्रीकरण कराने, राजेश्वरी देवी ने वीरपुर गांव में खडंजा सीसी रोड़, पप्पू शर्मा ने सकदरपुर में मिट्टी पटाई, जय प्रकाश ने तिलया तालाब के सौन्दर्यौकरण, लालमोहन ने करनपुर गांव में मिट्टी खडंजा का कार्य कराने कमला देवी ने मंडफ गांव में खडंजा व गायत्री द्विवेदी ने नावरखास गांव में सीसी रोड़ की मांग की।
बीडीओ सर्वेश कुमार ने बताया कि विभिन्न योजनाओं का प्रस्ताव मिला है। योजनाओं का शुभारंभ शीघ्र कराया जाएगा। वीडीसी सदस्य शीतलगंज रामप्रकाश वर्मा की शिकायत पर बीडीओ सर्वेश कुमार ने सचिव को कारण बताओ नोटिस दिया।
बैठक में मसकनवा स्वास्थ्य केन्द्र के डा. धुव्रचंद वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ओपी तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु पटेल, सुरेश शुक्ला, अखिलेश पांडेय, वीरेन्द्र पांडेय, जिला पंचायत प्रतिनिधि राकेश वर्मा, कनिकराम वर्मा, विजय शंकर दूबे, राम मूरत वर्मा, हरिनारायण सिंह, राम प्रकाश वर्मा, राधेरमण प्रजापति, हरिश्चंद्र शुक्ल, संतोष कुमार, सुधांशु वर्मा मौजूद रहे।