फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप की टक्कर से टूटा रेलवे गेट, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से टूटा रेलवे गेट, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन


गोंडा। एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से शनिवार को रेलवे गेट टूट गया जिससे घंटों राहगीर जाम में फंसे रहे और आधा दर्जन गाड़ियों को काशन से पास किया गया।

नबाबगंज-उतरौला मार्ग पर स्थित रेलवे गेट संख्या 245 पर तैनात गेटमैन राजेन्द्र प्रसाद ने शनिवार की दोपहर साढ़े ग्यारह बजे गेटबंद कर दिया।

इसी बीच कस्बे से एक वाहन चालक अलताफ हुसैन निवासी ग्राम बरयारपुरवा कोतवाली नगर निवासी ने वाहन से गेट में टक्कर मार दिया। जिससे गेट टूट गया। गेटमैन की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने वाहन समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गेट टूट जाने से नबाबगंज-उतरौला मार्ग पर दो पहिया,चार पहिया वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई। जिससे लोग घंटो जाम में फंसे रहे। इस दौरान अप-डाउन की आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को काशन से पास कराया गया।
विज्ञापन


आरपीएफ निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पिकप चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें