गोंडा। विपणन वर्ष 2024-25 के तहत क्रय केंद्र खुलने के 14 दिन बाद मंगलवार शाम को 60 क्विंटल गेहूं खरीद कर बोहनी की गई। गेहूं खरीद के लिए बीते 17 मार्च को 113 क्रय केंद्रों का शुभारंभ किया गया लेकिन कोई किसान गेहूं बेचने नहीं पहुंचा था।
डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि बनवरिया स्थित पीसीयू के क्रय केंद्र पर किसान मनीष सिंह ने 60 क्विंटल गेहूं बेचकर खरीद की बोहनी कराई। क्रय केंद्र प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने पहले किसान का फूल मालाओं से स्वागत किया। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि पांच हजार से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है। गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। जल्द ही खरीद रफ्तार पकड़ेगी।