फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव

Wed, 02 Apr 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। पिपरा भिटौरा धरुकबिरवा निवासी आंचल मिश्रा उर्फ प्रतिभा (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के तुर्काडीहा निवासी अनंतराम मिश्र ने बताया कि पांच साल पहले पौत्री आंचल मिश्रा उर्फ प्रतिभा (26) की शादी की थी। बुधवार सुबह करीब नौ बजे प्रतिभा की मौत होने की जानकारी मिली। वहां पहुंचे तो पौत्री का शव आंगन में रखा था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति अरुण शुक्ला, ससुर भगवान दयाल और सास सावित्री देवी लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। ऐसे में दहेज के खातिर ससुरालियों ने पौत्री को मार डाला। करीब डेढ़ साल का बेटा पंकज है।
प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया फंदे से लटकने से विवाहिता के मौत की पुष्टि हुई है। मृतका के बाबा की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। छानबीन के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें