फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 5287 ने छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Wed, 25 Feb 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 151 परीक्षा केंद्रों पर चल रही यूपी बोर्ड की परीक्षा बुधवार को दो पालियो में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पहली पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। इसमें 50,417 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 47,239 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए। 3,178 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व गहन तलाशी और पहचान पत्र की जांच की गई। केंद्र व्यवस्थापकों की देखरेख में समय से प्रश्नपत्र वितरित किए गए और निर्धारित समय पर परीक्षा संपन्न हुई। दूसरी पाली में इंटर के रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र एवं संगीत गायन विषयों की परीक्षा हुई। इस पाली में 37,565 विद्यार्थियों में से 2,109 अनुपस्थित रहे।
शेष विद्यार्थियों ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दी। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा कराई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र एवं जिला पर्यवेक्षक लालजी पांडेय ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें