फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ से 2625 हेक्टेयर बीहड़-बंजर भूमि बनेगी खेती लायक

विज्ञापन
विज्ञापन
छह करोड़ से सुधारी जाएगी 2625 हेक्टेयर भूमि की सेहत
विज्ञापन


गोंडा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत भूमि संरक्षण विभाग बीहड़-बंजर व जलभराव वाली जमीनों की सेहत को सुधार कर उन्हें कृषि उत्पादन के लायक बनाएगा।

इस योजना के तहत मंडल के चारों जिलों में 2625 हेक्टेयर जमीन की सेहत को सुधारा जाएगा। इसके लिए शासन ने छह करोड़ रुपये की धनराशि का आवंटन किया है।

बढ़ती जनसंख्या के कारण सिंचित व खेती लायक जमीन कम होती जा रही है। सड़कों के चौड़ीकरण व जनसंख्या विस्तार से लोग अब अपनी खेतिहर भूमि, खलिहान सहित अन्य स्थानों पर मकान बनवा रहे हैं।
विज्ञापन


पांच वर्ष पहले अखिलेश सरकार में भूमि सेना योजना के तहत बीहड़, बंजर व जलप्लावित जमीनों के सुधार के लिए कार्य कराए गए थे। पांच साल से बीहड़, बंजर व नदियों के कछार पर स्थित जल प्लावित जमीनों के उद्धार के लिए कोई योजना लागू नहीं हुई थी।

प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी मंडलों में ऐसी जमीनों का चिह्नांकन किया है। इसमें देवी पाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर में सरयू, घाघरा, राप्ती, टेढ़ी, बिसुही नदियों के कछार पर स्थित 325 हेक्टेयर जल प्लावित भूमि को सुधारने के लिए चेक डैम बनाए जाएंगे।

चेक डैम बनाने के साथ मेड़बंधी कराई जाएगी। उक्त जल प्लावित भूमि में पानी न रुके उसके लिए जल निकासी के लिए तालाब का निर्माण भी कराया जाएगा जिससे वहां का पानी बीच में एकत्र हो और जरूरत पड़े तो उसका पानी सिंचाई के लिए प्रयोग किये जा सकें।

इसी तरह बीहड़ व बंजर जमीनों को उपजाऊ बनाने के लिए मिट्टी की खोदाई कराके उसमें मेड़बंदी कराई जाएगी। मंडल के चारों जिलों में करीब 2300 हेक्टेयर भूमि का चिह्नांकन किया गया है। बीहड़, बंजर व जल प्लावित 2625 हेक्टेयर भूमि को सुधार कर उसे खेती लायक बनाया जाएगा और सिंचाई के साधन भी मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन


इनसेट
देवीपाटन मंडल के चारों जिलों में लक्ष्य
जिला बीहड़/बंजर जल प्लावित धनराशि
गोंडा 500 25 128.01
बहराइच 650 200 176.01
श्रावस्ती 500 50 129.51
बलरामपुर 650 50 167.01
नोट-जमीन हेक्टेयर में तथा धनराशि लाख में है।


बीहड़ व बंजर जमीनों को उपजाऊ बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। इस प्रस्ताव को पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत स्वीकृति मिल गई है तथा शासन ने इसके लिए करीब छह करोड़ रुपये का आवंटन कर दिया है।

जल्द ही कार्य शुरू कराकर बंजर व बीहड़ भूमि को कृषि उत्पादन के लायक बनाया जाएगा।
-राजेश कुमार रावत, भूमि संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें