फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 करोड़ से बनेगा आर्यनगर से महाराजगंज तक टू-लेन मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
60 करोड़ से बनेगा आर्यनगर से महाराजगंज तक टू-लेन मार्ग
विज्ञापन


गोंडा। अलगे कुछ दिनों में लखनऊ से बलरामपुर तक का सफर सुगम हो जाएगा। लखनऊ से बलरामपुर तक जाने के लिए लोगों को गोंडा होकर जाना पड़ता है। लखनऊ से बलरामपुर तक की दूरी करीब 162 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।

लेकिन आर्यनगर से महाराजगंज तक सड़क निर्माण से करीब 20 किलोमीटर की दूरी घट जाएगी। इस पर करीब 60 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।

करनैलगंज-आर्यनगर होते हुए महाराजगंज तक की दूरी करीब 48 किलोमीटर है, जबकि करनैलगंज से गोंडा होते हुए बलरामपुर तक करीब 70 किलोमीटर है। करनैलगंज से कौड़िया तक करीब 24 किलोमीटर सात मीटर यानि टू-लेन सड़क का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन


कौड़िया से आर्य नगर तक करीब चार किलोमीटर टू-लेन सड़क का निर्माण करीब दो माह पहले पूरा हो चुका है। यानि करीब 28 कलिोमीटर टू-लेन सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। गोंडा लखनऊ मार्ग से गोंडा-बहराइच मार्ग को सात मीटर चौड़ी सड़क को जोड़ दिया गया है।

अब केवल आर्यनगर से महाराजगंज तक गोकरन शिवाला होते हुए सात मीटर सड़क का निर्माण होना है। इस मार्ग के निर्माण होने से पौराणिक शिवमंदिर पृथ्वीनाथ, झाली धाम, गोकरन शिवाला होते हुए महाराजगंज जय प्रभाग्राम तक रास्ता सुगम हो जाएगा। महाराजगंज से बलरामपुर सटा हुआ है।

डिप्टी सीएम ने की थी सड़क निर्माण की घोषणा

भारतीय लोक कला महोत्सव में 15 मार्च को भाग लेने आए डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने जय प्रभा ग्राम में सभागार निर्माण, प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण सहित आर्यनगर जय प्रभाग्राम तक 20 किलोमीटर टू-लेन सड़क निर्माण की घोषणा की थी। उन्होंने संबंधित निर्माण इकाई से सड़क निर्माण का इस्टीमेट तैयार कर भेजने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन


सात मीटर चौड़ी सड़क निर्माण यानि तीन मीटर चौड़ी सड़क के चौड़ीकरण पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वैसे यह सड़क आरईएस के अंतर्गत आती है। लेकिन सात मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण पर एक किलोमीटर पर करीब तीन करोड़ खर्च आएगा। यानि 20 किलोमीटर सड़क निर्माण पर करीब 60 रोड़ खर्च होंगे।
-दिनेश कुमार कुरील, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें