फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण में जुड़े 13 हजार नये मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वोटर लिस्ट में जोड़े गए 13 हजार नए मतदाता

गोंडा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में कुल 13 हजार 586 नये मतदाताओं के नाम आवेदन आएं हैं।

पुनरीक्षण कार्यक्रम के आखिरी दिन बुधवार को अधिकतर बूथों पर सन्नाटा रहा। बूथ से बीएलओ गायब रहे अपना नाम जुड़वाने, व संसाधन कराने पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा।

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम जिले में जैसे तैसे निपट गया। पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बुधवार को बूथ पर सन्नाटे का माहौल रहा। बीएलओ बूथों पर नही दिखे। नगर के गांधी विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी, भगत सिंह इंटर कालेज में पुनरीक्षण कार्यक्रम सूना दिखा।
विज्ञापन


बुधवार को बीएलओ नही दिखे। बूथों पर कुछ लोगों ने बताया कि 28 जनवरी को बीएलओ आए थे उसके बाद नही दिखे। गांधी विद्या मन्दिर कॉलेज के गेट पर मिले फैजाबाद रोड निवासी साहिल ने बताया कि उन्हें आवेदन करना था लेकिन बीएलओ नही मिले। रामरंग व सुरेश ने बताया कि उन्हें नाम में संशोधन कराना है।

इन बूथों पर मानीटरिंग करने वाले अधिकारी भी नही दिखे। बताया जाता है कि 28 व 29 जनवरी तक ही पुनरीक्षण की रिपोर्ट सहायक निर्वाचन कार्यालय को भेजी गई है। अधिकारियों के लाख निर्देश के बावजूद बीएलओ व उनकी मानीटरिंग करने वाले गंभीर नही है। अभी भी तमाम ऐसे लोग हैं जिनका मतदाता सूची में नाम आदि का संशोधन नही हो सका है।
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय पर 30 जनवरी तक के पुनरीक्षण की रिपोर्ट आ गई है। सभी तहसील स्तर से सभी ग्राम पंचायतवार बूथों पर चले पुनरीक्षण कार्यक्रम की रिपोर्ट एकत्रकर भेजी जा रही है। अभी सूचनाएं आ रही हैं।

अब तक 13586 नये मतदाताओं के आवेदन आये हैं। जो बीएलओ बूथ से गायब रहे होंगे उनकी मानीटरिंग में गैर हाजिरी मिलने पर कार्रवाई होगी।
- माधव राज, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें