फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 वर्षों में 5 करोड़ अनुसूचित जाति के छात्रों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व सांसद जुगुल किशोर। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगले 5 वर्षों में 5 करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति के छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए छात्रवृत्ति स्कीम बड़े परिवर्तन के साथ पास किया है। इससे बच्चे अपने उच्चतर शिक्षा को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस पर करीब 59048 करोड़ होगा। जिसमें से केंद्र सरकार 35534 करोड़ शेष लगभग 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा खर्च की जाएगी।
यह जानकारी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व सांसद जुगुल किशोर ने सोमवार को सर्किट हाउस में दी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण स्कीम में केंद्र सरकार की भागीदारी अधिक होगी।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि एससी जनसंख्या के शैक्षिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में एससी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति स्कीम भारत सरकार का सर्वाधिक एकल हस्तक्षेप है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, जिला महामंत्री अनुपम प्रकाश मिश्र, प्रमोद आर्य चंचल, दीपक अग्रवाल, प्रदीप मिश्रा, दिनेश तिवारी, संदीप पांडे, विश्वास धर द्विवेदी, रवि चतुर्वेदी आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें