फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल नवाबगंज की कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नवगठित कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से नवाबगंज बाजार में सोमवार को संगठन को विस्तार देते हुए नई कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

नवाबगंज व्यापार मंडल के संयोजक व जिला उपाध्यक्ष जिंदर सिंह के प्रस्ताव पर भरत चंद्र मोदनवाल को नवाबगंज का नगर अध्यक्ष, अंकित गुप्ता को नगर महामंत्री, महेश कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद रईस राईनी को उपाध्यक्ष, मोहम्मद सुल्तान को सचिव व नजीर अहमद राईनी को सब्जी मंडी का प्रभारी बनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी जगदीश रायतानी ने की। विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष मंसूर अहमद शमशी, जिला महामंत्री हामिद अली राईनी की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने किया। गोंडा नगर अध्यक्ष प्रकाश आर्य ने वहां मौजूद सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या के निराकरण के लिए जब भी वह चाहें जिले के पदाधिकारियों व महामंत्री हामिद अली राईनी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ शफीक अहमद, मो फारुख, सरदार अमरपाल सिंह, दिनेश लोहिया, शिशिर कसौंधन, सोनू गुप्ता, दिलीप गुप्ता, लाल जी, सरदार सतविंदर, सुल्तान अहमद, रणवीर सचदेवा, उमेश मद्धेशिया, अरुण आढ़तिया, अनिल गुप्ता, गुड्डू अली, श्रवण सोनी गोपाल कौशल, सुरेंद्र लोहिया रिंकू गुप्ता, घूरे आढ़तिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें