फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 46,976 उपभोक्ताओं ने लिया ओटीएस का लाभ

Mon, 15 Dec 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
फत्तेपुर में उपभोक्ताओं से बात करती बिजली विभाग की टीम।
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बिजली बिल राहत योजना के तहत पहले चरण के 15 दिनों में 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने पंजीकरण के बाद एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लाभ लिया। इस दौरान पावर कॉर्पोरेशन को 23.26 करोड़ रुपये राजस्व का फायदा हुआ। हालांकि बिजली चोरी के मामले के निस्तारण में अधिकारी फेल रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सबसे अधिक 6,752 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल राहत योजना के तहत भुगतान करने के लिए पंजीकरण कराया। इस दौरान एक दिन में ही 3.12 करोड़ रुपये राजस्व जमा हुआ। इसके साथ ही पहले चरण के 15 दिन बाद पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने समीक्षा की।
अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत पहले चरण में एक दिसंबर से अब तक 46,976 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया।
उपभोक्ताओं ने कुल 23.26 करोड़ रुपये राजस्व का भुगतान किया। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि पहले चरण में बिजली बिल राहत योजना के तहत सरचार्ज पूरी तरह से माफ किया गया। इसके साथ ही मूल बिजली बिल में 25 प्रतिशत तक छूट दी गई। उपभोक्ता आगामी 15 दिनों में बकाया बिजली बिल जमा करके अधिक से अधिक लाभ उठा सकते हैं। अगर बकाया बिजली बिल नहीं जमा किया जाता तो आरसी जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें