झंझरी। सड़क हादसे में घायल रामफेर (62) निवासी मुजेहना दूबे पुरवा थाना धानेपुर की सोमवार को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भतीजे बब्बन ने बताया कि बीते आठ दिसंबर को चाचा रामफेर को बाइक से अयोध्या ले गया था। वहां से वापस लौटते समय अयोध्या मार्ग पर पांडेयपुर के पास सामने से आ रहे बाइक सवार भिड़ंत में चाचा गंभीर रूप से गिरकर घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।