फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढही, आठ वर्षीय बालक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। क्षेत्र में शुक्रवार की शाम अपने चाचा के साथ मोहर्रम का जुलूस देखने गया आठ वर्षीय बालक पक्की दीवार गिरने से उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दीवार की चपेट में आने से बालक का चाचा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


नगर पंचायत आंटा के मोहल्ला आंटा खास निवासी अब्बास अली अपने भतीजे आयान (8) पुत्र अरमान अली के साथ घर के पास ही शुक्रवार को मोहर्रम का जुलूस देखने गया था। लौटते वक्त घर के करीब ही नुक्कड़ पर ही स्थित एक बाउंड्रीवाल का कुछ हिस्सा अचानक भरभरा कर आयान के ऊपर गिर गया। जिससे वह उसी के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल आयान को तत्काल उसके परिवारीजन तथा आसपास के लोग परसपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मृतक आयान के चाचा अब्बास अली भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवार की ईंटे अब्बास के पैर पर गिरी, जिससे वह जख्मी हो गए। घायल अब्बास का इलाज चिकित्सक के यहां चल रहा है। घटना की सूचना पाकर हल्का लेखपाल महेश चंद्र मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें