फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘या हुसैन’ की सदाओं के साथ निकाला 10 वीं मोहर्रम का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में शुक्रवार को या अली या हुसैन की सदाओं के साथ 10वीं मोहर्रम का जुलूस अकीदत से निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी तादाद में मोहर्रम कमेटियां, ताजियादार व अकीदतमंद शामिल हुए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलग-अलग कर्बला में देर शाम तक ताजिये दफनाए गए। कर्बला में अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों के नाम फातिहा पढ़ने के साथ मुल्क में अमन चैन कायम रहने के लिए दुआएं मांगीं।
विज्ञापन


जिले में शुक्रवार को 10वीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जगह-जगह जुलूस का लोगों ने स्वागत किया। जुलूस में या अली व या हुसैन की सदाएं बुलंद कर लोगों ने पैंगंबर के घराने के लोगों के खिलाफ हुए जुल्म पर अपने गम का इजहार किया। जुलूस में ताजिये, दुलदुल, घोड़े व जुफिकार और अलम शामिल थे।

शहर मोहर्रम कमेटी के सदर मेहंदी रजा की अगुवाई में सदर इमामबाड़ा से सुबह 10वीं मोहर्रम का जुलूस उठाया गया, जो शहर के नौशहरा, मेवातियान, रकाबगंज, चौकबाजार से फैजाबाद रोड मुन्नन खां चौराहा होते हुए सर्कुलर रोड होकर कर्बला पहुंचा। इसी तरह से सिविल लाइन मोहर्रम कमेटी के सै. सलमान वारसी, निजाम कादरी, भोंदे, मो. हनीफ वारसी, शाहिद अली आदि की अगुवाई में पोर्टरगंज से जुलूस उठाया गया।
विज्ञापन


कचहरी होकर जुलूस अंबेडकर चौराहा पहुंचा। यहां पर फोरबिशगंज, भट्ठापरेड, घोसियाना व पुलिस लाइन का ताजिया जुलूस मिलाकर फखरूद्दीन अली अहमद चौराहा पहुंचा। यहां तिवारीपुरवा का जुलूस मिलाकर चौक होकर कर्बला पहुंचा।

बड़गांव मोहर्रम कमेटी के सदर शौकत अली कादरी की अगुवाई में जुलूस निकाला गया। यहां से राजापुर, लालचंदपुरवा आदि से जुलूस उठकर महरानीगंज, साहबगंज बडगांव होकर कर्बला पहुंचा। कर्बला में देर शाम तक ताजिये दफनाए गए। इसी तरह करनैलगंज, परसपुर, कटराबाजार, बालपुर, खरगूपुर, मनकापुर, नवाबगंज, उमरी, मोतीगंज आदि ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्र में भी शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकाला गया।

वहीं, 10वीं मोहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण निपटाने लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव व एसपी लल्लन सिंह लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखे हुए थे।

शिया समुदाय ने सुबह निकाला जुलूस
शिया समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को 10वीं मोहर्रम का जुलूस सुबह निकाला। शिया अंजुमन मोहर्रम कमेटी के सदर सैय्यद डॉ. आजम हुसैन आब्दी की अगुवाई में रकाबगंज शिया इमामबाड़ा से जुलूस उठाया गया। जुलूस में ताजिया, झूला व ताबूत व घोड़ा (दुलदुल) शामिल थे। अजादारों व शोगवारों की ओर से नोहाख्वानी व मातम कर अपने गम का इजहार किया गया। दोपहर में कर्बला में ताजिये दफनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें